Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले तृणमूल ने उठाए पांच सवाल, केंद्र पर बकाया राशि रोकने का आरोप

तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषा बोलने के कारण श्रमिकों को परेशान किया जा रहा है

14 Mar 2026

मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले तृणमूल ने उठाए पांच सवाल, केंद्र पर बकाया राशि रोकने का आरोप

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाली विशाल जनसभा से कुछ घंटे पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उनके सामने पांच सवाल रखे हैं। यह सभा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की “परिवर्तन यात्रा” के समापन के रूप में आयोजित की जा रही है
तृणमूल कांग्रेस ने एक्स पर किए गए एक संदेश में प्रधानमंत्री को “राजनीतिक पर्यटक” बताते हुए कई मुद्दों पर जवाब मांगा है।
पहला सवाल मतदाता सूची से जुड़ा है। तृणमूल ने दावा किया कि “तार्किक विसंगति” श्रेणी में रखे गए लगभग 60 लाख मतदाताओं के मामलों को न्यायिक जांच के लिए भेजा गया है। पार्टी ने सवाल किया कि बड़ी संख्या में नाम हटाने और जांच के बावजूद अवैध घुसपैठियों की पहचान को लेकर क्या कार्रवाई हुई।
दूसरा सवाल रसोई गैस की कीमतों और आपूर्ति संकट को लेकर उठाया गया है। तृणमूल ने आरोप लगाया कि कीमतों में वृद्धि के कारण गरीब और कमजोर परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यह भी पूछा गया कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद कोई रणनीतिक भंडार क्यों नहीं बनाया गया।
तीसरा सवाल केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल के कथित बकाया को लेकर है। तृणमूल का दावा है कि विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य के लगभग 1.96 लाख करोड़ रुपये रोके गए हैं। साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को लेकर भी सवाल उठाया गया और पूछा गया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद राज्य में इसे पूरी तरह शुरू क्यों नहीं किया गया।
चौथा सवाल अन्य राज्यों में काम करने वाले बंगाली प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़ा है। तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषा बोलने के कारण श्रमिकों को परेशान किया जा रहा है।
पांचवां और अंतिम सवाल बंगाल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े व्यक्तित्वों को लेकर कथित अपमान के मुद्दे पर उठाया गया है। तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा समय-समय पर बंगाल की महान हस्तियों के प्रति असम्मानजनक टिप्पणियां की गई हैं।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार रात से ही कोलकाता के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाकर केंद्र सरकार से राज्य का बकाया जारी करने की मांग भी तेज कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले तृणमूल ने उठाए पांच सवाल
तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषा बोलने के कारण श्रमिकों को परेशान किया जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News